फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sticks crackled on asking for loaned money, seven injured

Bahraich News: उधार दिया पैसा मांगने पर चटकीं लाठियां, सात जख्मी

Mon, 26 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 26 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sticks crackled on asking for loaned money, seven injured
चर्दा (बहराइच)। उधार दिया पैसा मांगने पर दो पक्षों में रविवार शाम विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सीएचसी चर्दा में चार घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निधिनगर संकल्पा गांव निवासी टेंगन ने गांव के ही मुच्चन को 15 दिन पहले 10 हजार रुपये उधार दिए थे। रविवार शाम लगभग छह बजे टेंगन ने पैसा मांगा, तो दोनों लोगों में विवाद होने लगा। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष से जैसराम (30), मुलीम (45), लिलिया (35), मुल्ली (28), उमेश (27) पुत्रगण टेगन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के मुच्चन (40), सुगऊ (30) को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा में भर्ती कराया। जिसमें मुल्ली की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। रुपईडीहा के एसआई अश्वनी पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed