फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Step brother raped a minor by giving her drugs

Bahraich News: नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म

Mon, 01 Apr 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Step brother raped a minor by giving her drugs
बहराइच। नानपारा में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सौतेले भाई ने नशीली दवा खिलाकर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने मामा व मौसी को आपबीती बताई। मामले में मामा ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़िता के मामा ने सीडब्लूसी में कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई। इसके बाद सीडब्लूसी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए नानपारा कोतवाल को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नानपारा के एक मोहल्ले में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका अपनी सौतेली मां व भाई के साथ रह रही थी। आरोप है कि उसका सौतेला भाई उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। इसकी जानकारी जब पीड़िता को हुई तो उसने इसकी शिकायत अपनी सौतेली मां से की। लेकिन सौतेली मां ने उसे ही मारपीट कर मुंह बंद करा दिया था। बाद में किसी तरह उसने भागकर सुजौली स्थित अपने मामा व मौसी के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मामा ने उसके साथ नानपारा कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार को पीड़िता के मामा ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात करना चाहा। लेकिन जब एसपी से मुलाकात नहीं हुई, तो उन्होंने न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सामने पेश होकर अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। न्यायपीठ के अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए नानपारा कोतवाल को घटना में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडब्लूसी ने कोतवाल को चेतावनी दी कि इस गंभीर प्रकरण में तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती है तो पाक्सो एक्ट की धारा 21 के तहत संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed