{"_id":"692b4260bfa4e257af014fe6","slug":"star-injured-in-wolf-attack-fought-for-life-for-six-hours-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-140440-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भेड़िये के हमले में घायल स्टार ने छह घंटे तक लड़ी जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भेड़िये के हमले में घायल स्टार ने छह घंटे तक लड़ी जिंदगी की जंग
Sun, 30 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
स्टार की मौत के बाद मल्लाहन पुरवा में बिलखतीं महिलाएं। -स्रोत : ग्रामीण
बौंडी। क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा गांव में शुक्रवार को भेड़िये के हमले में जख्मी हुए बालक की तबीयत देर रात मेडिकल कॉलेज में बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। छह घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद बालक ने लखनऊ ले जाते समय देर रात फखरपुर के पास दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में आक्रोश है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मल्लाहनपुरवा गांव निवासी स्टार (6)को शुक्रवार को भेड़िये ने नोच कर जख्मी कर दिया था। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर बच्चे को किसी तरह छुड़ाया था, लेकिन तब तक भेड़िये ने बच्चे के दोनों पंजे चबा लिए थे।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार रात 11 बजे हालत अधिक बिगड़ने पर बच्चे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय फखरपुर के पास ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
खेत में बच्चे को नोच रहे थे दो भेड़िये
गांव निवासी राजेंद्र और राजकुमार तथा स्टार के पिता रोशन ने बताया कि बच्चे पर हमला करने वाले दो भेड़िये थे। बच्चा घर के सामने ही खेल रहा था। हम लोग दौड़े, लेकिन तब तक वह उसे 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में खींच ले गया। वहां पहुंचकर देखा तो उसके दोनों पंजे नदारद थे। गन्ने के खेत में घेराबंदी कर ग्रामीणों ने बच्चे को छुड़ाया।
वन विभाग की टीम मौके पर, ड्रोन से निगरानी
प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि हमले के बाद से टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। आसपास के जंगलों और खेतों की ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। तीन पिंजरे लगाए गए हैं और कॉम्बिंग तेज कर दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और छोटे बच्चों को अकेले बाहर न छोड़ने की अपील की है।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
बाबा विजय कुमार ने बताया कि देर रात लखनऊ ले जाते समय फखरपुर के पास हमारे पोते स्टार की मौत हो गई। मासूम के पिता रोशन कुमार मजदूरी करते हैं। तीन बच्चों में स्टार दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी एक बेटी है। अभी कुछ दिन पहले एक बेटा हुआ है। स्टार की मां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।