{"_id":"e3d4f701b5d5a6ba1016d84c5568d851","slug":"ssb-will-bring-smile-on-these-childs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर ये मासूम भी खिलखिलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर ये मासूम भी खिलखिलाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 27 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुरा (बहराइच)। जन्मजात या हादसे का शिकार होने के कारण कटे होंठ और तलवे से पीड़ित गरीब बच्चों और उनके परिवार के लिए खुशखबरी है।
एसएसबी और सामाजिक संस्था स्माइल ट्रेन, जन्मजात व हादसे का शिकार मासूम बच्चों का ऑपरेशन कराकर उनकी मुस्कान लौटाएगी।
इसके लिए एसएसबी कार्यालय में पंजीकरण शुरू किया गया है। इसके बाद बच्चों और उनके अभिभावकों के आने-जाने से लेकर इलाज का सारा खर्च भारत सरकार उठाएगी।
कार्यक्रम आयोजन के लिए एसएसबी अधिकारियों ने बैठक कर तैयारी कर ली है।
एसएसबी के सहायक सेनानायक अशोक ओला ने बताया कि स्माइल ट्रेन एनजीओ और एसएसबी ने संयुक्त प्रयास शुरू किया है।
इसके तहत एसएसबी सातवीं बटालियन रुपईडीहा बीओपी पर ऐसे बच्चों के लिए पंजीकरण शुरू किया गया है, जिनके कटे होंठ या फिर कटे तलवे हैं।
पंजीकरण के बाद उनके नाम की सूची सरकार को भेज दी जाएगी। इसके बाद स्माइल ट्रेन के कार्यकर्ता संबंधित परिवार से संपर्क कर उनका रेलवे का रिजर्वेशन कराएंगे। संबंधित अस्पताल में पहुंचने पर उनका ऑपरेशन व इलाज किया जाएगा।
नेपाल के लोग भी लेंगे लाभ
एसएसबी के सहायक सेनानायक ने बताया कि नेपाल के लोग भी अपने बच्चों का यहां पर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें भी ऑपरेशन व इलाज की सुविधा दी जाएगी।
इसके प्रचार प्रसार के लिए नेपाल मीडिया के भारत नेपाल पत्रकार संघ के संयोजक पूर्णलाल चुके, महासंघ के रुद्र सुबेदी, कृष्णा एफएम के पवन जायसवाल को बैठक में बुलाया गया था। नेपाल की संस्थाओं व अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है।
पंजीकरण के लिए ये जरूरी
एसएसबी के सहायक सेनानायक ने बताया कि ऑपरेशन के लिए बच्चों के अभिभावकों को बीपीएल राशन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ में बीओपी पर लानी होगी, जिससे पंजीकरण में दिक्कत न हो।