फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SSB rescues teenage girl from smugglers at Indo-Nepal border

Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने किशोरी को तस्करों से छुड़ाया

Wed, 18 Feb 2026 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
SSB rescues teenage girl from smugglers at Indo-Nepal border
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा की एसएसबी चेकपोस्ट पर मंगलवार को मानव तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी गई। जांच के दौरान बहला-फुसलाकर नेपाल से गुजरात ले जाई जा रही है एक किशोरी को दो संदिग्धों के साथ पकड़ा गया। किशोरी को शांतिपूर्ण स्थापना गृह भेज कर संदिग्धों को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि मानव तस्करी निरोधक इकाई एवं देहात संस्था की प्रतिनिधि निर्मला शाह की संयुक्त टीम ने नेपाल की ओर से आ रहे एक युवक को एक किशोरी के साथ संदिग्ध हालात में रोका।
विज्ञापन


पकड़े गए जीवन क्षेत्री ने बताया कि वह नेपाल के अछाम का निवासी है। पूछताछ के दौरान युवक और किशोरी के बयानों में विरोधाभास मिला। किशोरी द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र की जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने से मानव तस्करी की आशंका बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में यह भी पता चला कि युवक और किशोरी की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और युवक किशोरी को सीमा पार करवाने के बाद गुजरात जाने की फिराक में था। काउंसलिंग के बाद किशोरी को मानव सेवा संस्थान की उपस्थिति में शांतिपूर्ण स्थापना गृह के सुपुर्द किया गया। वहीं आरोपी युवक तथा एक अन्य संदिग्ध महिला रेशमा को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed