फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   spur sliced again, kandhauli village in danger

स्पर एक 50 मीटर और धसका,किंधौली खतरे में

Fri, 31 Jul 2015 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 31 Jul 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
महसी/बौंडी। स्पर नंबर एक 50 मीटर फिर धसक गया है। स्पर के अपर स्ट्रीम में कटान और तेज हो गई है, जिसके चलते स्पर पर दरार और बढ़ गई है।
विज्ञापन


स्पर के साथ बौंडी व किंधौली गांव पर संकट मंडराने लगा है। कोई भी अभियंता मौके पर कैंप नहीं कर रहा है।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम और एसडीएम ने मुआयना कर बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। डीएम को भी मामले से अवगत कराया है।

महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बौंडी में बेलहा-बेहरौली तटबंध की सुरक्षा के लिए किलोमीटर संख्या 55.700 पर स्पर नंबर एक का निर्माण आधे दशक पूर्व किया गया था।

लेकिन, यह स्पर वर्ष 2013 की बाढ़ और कटान में एक चौथाई क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके बाद मरम्मत कार्य करवाई गई लेकिन समुचित देखरेख के अभाव में गुरुवार को स्पर का 10 मीटर हिस्सा नदी में समाहित हो गया।
विज्ञापन


रात से घाघरा नदी की लहरें स्पर के अप स्ट्रीम में तेज कटान कर रही हैं, जिसके चलते स्पर का 50 मीटर हिस्सा शुक्रवार दोपहर फिर धसक गया। कटान तेज होने के कारण स्पर में जगह-जगह दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को बोरियां डालकर जो बचाव कार्य किया गया था, वह भी नाकाफी साबित हुईं। डाली गईं बोरियां नदी में समाहित हो चुकी हैं।

स्पर पर खतरा बढ़ने से पड़ोस में स्थित किंधौली गांव और बौंडी बाजार पर भी खतरा मंडराने लगा है। अगर नदी में पानी बढ़ा, कटान और तेज हुई तो स्पर शायद ही सुरक्षित रह सके।

स्पर के कटने पर बड़े पैमाने पर तबाही मच सकती है। मामले की सूचना सरयू ड्रेनेज खंड के अभियंताओं को ग्रामीणों ने दी लेकिन शुक्रवार को कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

दोपहर में अपर जिलाधिकारी विद्याशंकर सिंह और एसडीएम सीपी त्रिपाठी ने मुआयना किया है। एडीएम ने सरयू ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता आरपी सिंह को मौके पर बुलवाया।


एक्सईएन से मोबाइल पर बात कर तत्काल स्पर की मरम्मत और कटान निरोधक कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed