फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Spur diverts river's course; 13 villages and embankments secured.

Bahraich News: स्पर ने मोड़ी नदी की धारा, 13 गांव और तटबंध सुरक्षित

Tue, 11 Aug 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Spur diverts river's course; 13 villages and embankments secured.
बहराइच में सरयू नदी में आई बाढ़।
बहराइच। सरयू नदी में बीते एक सप्ताह से लगातार तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बीच बेलहा-बहरौली तटबंध की सुरक्षा के लिए किमी 49.100 और किमी 50.100 पर बनाया गया स्पर पहली बड़ी परीक्षा में सफल रहा है। समय से पहले तैयार हुए स्पर ने नदी की तेज धारा को तटबंध से दूर मोड़ दिया। इससे तटबंध के साथ आसपास के करीब 13 गांवों और लगभग पांच हजार की आबादी पर मंडरा रहा कटान का खतरा फिलहाल टल गया है। स्पर पर सिल्ट जमा होने लगी है, जिसे नदी की धारा अपेक्षित दिशा में मोड़ने की सफलता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बेलहा-बहरौली तटबंध की सुरक्षा के लिए करीब 9.65 करोड़ रुपये की लागत से किमी 49.100 और किमी 50.100 पर स्पर निर्माण की परियोजना शुरू की गई थी। दोनों कार्यों को नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है, लेकिन दोनों स्पर का काम निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया। इसके बाद बीते एक सप्ताह में नदी में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के दौरान तेज धारा का दबाव भी स्पर ने झेला। इस दौरान नदी की धारा तटबंध की ओर बढ़ने से न सिर्फ रुकी बल्कि धारा का रुख दूसरी ओर मुड़ गया।
विज्ञापन


सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि स्पर पर सिल्ट जमा होना इस बात का संकेत है कि नदी की धारा को अपेक्षित दिशा में मोड़ने में नव निर्मित स्पर की संरचना प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि दोनों परियोजनाओं का काम समय के पहले ही सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है। इससे तटबंध और गांव सरयू से सुरक्षित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गांव हुए सुरक्षित
स्पर के निर्माण से कोरहवा, किसानगंज, पिपरी, पिपरा, टिकुरी, धरौली, धोबियन पुरवा, गंगापुर, रमवापुर, नईबस्ती और लालापुरवा समेत आसपास के गांवों को राहत मिली है।

फैक्ट फाइल
परियोजना लागत: 9.65 करोड़ रुपये
स्पर निर्माण स्थल: किमी 49.100 और किमी 50.100
निर्धारित पूर्णता अवधि: नवंबर 2026
किमी 49.100: स्पर का कार्य लगभग पूरा
नदी में छोड़ा गया पानी: तीन लाख क्यूसेक से अधिक
प्रभावित होने से बची आबादी: करीब तीन हजार लाभ: करीब 13 गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed