फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Special camps set up at 2,981 booths; DM takes stock

Bahraich News: 2,981 बूथों पर लगे विशेष कैंप, डीएम ने लिया जायजा

Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Special camps set up at 2,981 booths; DM takes stock
शंकर इंटर कॉलेज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अ​भियान के तहत बूथ का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। - स
बहराइच । मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले की सातों विधानसभाओं के 2,981 बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। इनमें नाम जोड़ने, संशोधन और नए पंजीकरण के लिए प्रपत्र भरवाए गए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और सीडीओ सुनील धनवंता ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


नानपारा के श्री शंकर इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कैंप का औचक निरीक्षण करते हुए डीएम ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की। उधर, कैसरगंज, महसी, बहराइच सदर, मिहींपुरवा और पयागपुर तहसीलों में संबंधित एसडीएम ने बूथों पर पहुंचकर बीएलओ को त्रुटिरहित और पारदर्शी सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 17 अक्तूबर को आयोजित शिविर में 2,981 बूथों पर 13,426 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed