फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers took out cycle tour

सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

Wed, 15 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
SP workers took out cycle tour
बहराइच। सपाइयों ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र महसी के सिंघिया गांव में साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से लिखा गया जनसंदेश पत्र आम जनमानस में वितरित कर लोगों को सपा की नीतियां बताईं।
विज्ञापन

महसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केके ओझा की अगुवाई में सपाई क्षेत्र के सिघियां गांव में पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जारी किया गया जनसंदेश पत्र वितरित कर क्षेत्रवासियों को सपा की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान सपाइयों ने गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए चौपाल भी लगाई।
विज्ञापन

चौपाल को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक ने कहा कि मिशन 2022 का लक्ष्य निर्धारित कर सभी कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जुटकर प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार के कृत्यों को जनता के बीच पहुंचायें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर अखिलेश यादव बनकर कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। चुनाव से पूर्व किये गये वादे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। सरकार गरीबों को तमाम योजना देने का दम तो भर रही है। लेकिन एक भी योजना गरीबों तक नहीं पहुंच रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ दामों के चलते सब्जी समेत आम वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। सरकार के जनविरोधी कार्यों का विरोध न हो इसके लिए प्रदेश में आपातकाल की स्थिति पैदा की जा रही है।

पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार चाहे जितना उत्पीड़न कर ले, लेकिन सपाई सरकार गीदड़ भभकी में आने वाले नहीं हैं। चौपाल को महसी विधानसभा प्रभारी हर्षित त्रिपाठी ने भी संबोधित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों पर चलकर प्रदेश में पुन: सपा की सरकार बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। इस मौके पर पेशकार विश्वकर्मा, केडीसी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभाकांत शुक्ला, ग्राम प्रधान नईम खान, दीपक मौर्या़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed