फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers protested against the attack on MP

Bahraich News: सांसद पर हमले के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
SP workers protested against the attack on MP
 बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करते सपा पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।   -संवाद
बहराइच। सपा सांसद पर करणी सेना द्वारा हमला करने के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सांसद को सुरक्षा मुहैया कराते हुए करणी सेना के पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर करणी सेना द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए सपा पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा सांसद पर करणी सेना द्वारा किया गया हमला सांसद पर नहीं बल्कि संविधान पर हमला है और सरकार के इशारे पर पीडीए की आवाज को दबाने का कार्य करने का प्रयास है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलित सांसद की जान सुरक्षित नही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एनएसजी सुरक्षा तत्काल बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर भविष्य में उनकी सुरक्षा में कोई चूक होती है तो समाजवादी लोग चुप नहीं बैठेंगे। धरने के बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर सांसद को सुरक्षा मुहैया कराकर करणी सेना के पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


इस मौके पर कैसरगंज विधायक आनंद यादव, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, रमेश गौतम, देवेशचंद्र मिश्रा, रामजी यादव, उत्तम सिंह, पेशकार राव, मंजू चौधरी, मनुदेवी, अनवर खान वारसी, कृपाराम यादव, संत कुमार पासी, सुंदरलाल बाजपेई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed