फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers opened a front against the government

सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 26 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
SP workers opened a front against the government
बहराइच में शुक्रवार को साईकिल रैली निकालते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सपा व पार्टी के घटक दलों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुये आंदोलन को तेज कर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक साइकिल रैली निकालकर जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने आम जनमानस को बुकलेट वितरित कर प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में पार्टी के पूर्व विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के किसान पीजी कॉलेज के सामने एकत्रित हुये और साइकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर यह साबित कर दिया है कि उसका आम जमानस से कोई लेना देना नही है। कोरोना संक्रमण की भय के बीच में जूझ रही जनता को सरकार ने महंगाई की आग में झोंक दिया है। सरकार के ऊपर गन्ना किसानों को 16 हजार करोड़ बकाया है। सरकार ने उसका भुगतान करने के बजाए किसानों की आय दोगुना करने का भ्रामक प्रचार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि अस्पतालों में गरीब जनता का इलाज नहीं हो रहा है। महानगरों से लौटे प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। कोरोना संकटकाल में अधिकारी खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहें हैं। प्रदेश सरकार के जिम्मेदार सब कुछ जानकर मौन धारण किये हुे हैं। साइकिल यात्रा के दौरान अर्जुन गुप्ता, विजय साहू मून, नंदेश्वरनंद यादव, अजित प्रताप सिंह, प्रदीप चौधरी, हर्षित त्रिपाठी, फैज सिद्दकी आदि मौजूद रहे। उधर, मटेरा विधानसभा में क्षेत्र के विधायक व पूर्व काबीना मंत्री यासर शाह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री शाह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार में जनता घुटन सी महसूस करने लगी है। कोरोना महामारी के बीच अधिकारी खुलेआम लूट खसोट में जुटे हुये हैं। अस्पतालों में आम जनमानस का इलाज नही हो रहा है। लेकिन सरकार के जिम्मेदार जनता का ध्यान भटकाने के लिए गुड फील का प्रचार कर भोली भाली जनता को गुमराह कर रहें हैं। पार्टी के वरिष्ठ अब्दुल मन्नान ने भी संबोधित कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुये जनता से सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
बलहा विधानसभा में पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, शब्बीर बाल्मीकि, नानपारा में पूर्व प्रमुख जयंकर सिंह, पयागपुर में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने भी क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकालकर आमजनमानस को बुकलेट वितरित कर केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा किये जा रहे जनविरोधी कार्यो से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर अवधेश वर्मा, प्रदीप यादव, रामजी यादव आदि मौजूद रहे।

सयुस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
बहराइच। समाजवादी युवजन सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के आह्वान व पूर्व काबीना मंत्री यासर शाह के निर्देशन में संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफसाल शानू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही रवैया अपनाते हुये भोलीभाली गरीब जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। डीजल व पेट्रोल के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि से अब जनता को कमरतोड़ महंगाई का सामना करना पड़ेगा। डीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर डीजल व पेट्रोल के बढ़े दामों को वापस लेने, भ्रष्टाचार व महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed