फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers got angry on the indecent comment against the national president

Bahraich News: राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़के सपाई

Wed, 02 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 02 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
SP workers got angry on the indecent comment against the national president
बहराइच में सोमवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे सपा पदा​धिकारियों को रोकती पुलिस
बहराइच। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के राज्यसभा सांसद के खिलाफ अवध केसरी सेना के पदाधिकारियों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को सपाई भड़क उठे। उन्होंने अवध केसरी संगठन के पदाधिकारियों के कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपकर संगठन को प्रतिबंधित करते हुए पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ अवध केसरी सेना के पदाधिकारियों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई। टिप्पणी के विरोध में गुस्साए सपाइयों ने पार्टी जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में जुलूस निकाला। इस दौरान सभी ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिकों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के नाम पर किसी को अपमानित करना व गाली देने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक रमेश गौतम, सुनील निषाद, रामजी यादव, नंदेश्वरनंद यादव, शैलेश मौर्या, देवेशचंद्र मिश्रा, आनंद प्रकाश यादव, अमरदीप यादव, अनिल यादव, मनुदेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed