फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers demonstrated

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आयोजित सपा के धरने को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्नाव मामले समेत अन्य मुद्दों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर एकत्रित हुए। प्रांतीय नेतृत्च के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री वंशीधर बौद्ध की अगुवाई में धरना देते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर सत्ता के नशे में चूर होने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध ने कहा कि उन्नाव मामले ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

देवेश चंद्र मिश्र व अब्दुल मन्नान ने कहा कि महिलाएं भाजपा की सरकार में सुरक्षित नहीं रह गई हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में नौजवान, किसान, बेरोजगार और महिलाओं की अनदेखी हो रही है। महिला अपराध तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा महासचिव जफर उल्ला खां बंटी ने कहा कि अब जनता का ईवीएम से भरोसा उठ चुका है। बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने चाहिए। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आजम खां के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को भी तत्काल रोकने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान जयंकर सिंह, राकेश टेकड़ीवाल, पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, अशोक अवस्थी, आनंद सिंह सेंगर, रवींद्र तिवारी, सुनील निषाद, नसीबुनिशा, नंदेश्वर यादव, सत्यप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed