फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers angry over ban on free admission of tribal students

आदिवासी छात्रों के निशुल्क प्रवेश पर रोक से बिफरे सपा कार्यकर्ता

Sat, 12 Sep 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
SP workers angry over ban on free admission of tribal students
बहराइच में शनिवार को बैठक करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। ढपालीपुरवा स्थित महसी के पूर्व विधायक के कार्यालय पर शनिवार को सपा छात्रसभा की बैठक हुई। बैठक में दलित आदिवासी छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में मिल रहे निशुल्क प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर सभी ने सरकार के कृत्यों की निंदा की। इसके साथ ही प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में हो रही हत्याओं व कोरोना के नाम पर घोटाला करने का कीर्तिमान स्थापित करने के बाद अब दलित विरोधी कार्य करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दलित आदिवासी छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में मिल रहे प्रवेश पर भाजपा सरकार ने रोक लगा दी गई। सरकार के निर्णय से यह साफ हो गया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह दलित विरोधी है। सरकार में लगातार दलितों, पिछड़ों के हक को छीना जा रहा है। लेकिन समाजवादी सरकार के मंसूबों को कतई सफल नही होने देंगे। इसके लिए सभी को आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए अभी से तैयार हो जाना होगा।
विज्ञापन

पूर्व जिपं सदस्य आनंद यादव ने कहा कि पिछड़ों व दलितों की बदौलत सत्ता हथियाने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार अब उन्हीं का हक छीनने में जुट गई है। सरकार की दोहरी नीति से सभी को सबक लेने आवश्यकता है। जिपं सदस्य ने कहा कि कोरोना की महामारी में अधिकारी व सत्ताधारी नेता खुलेआम सरकारी धन की लूट मचाये हुए हैं। ईमानदारी का ढिंढोरा पिटने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री सब कुछ जानकर भी मौन धारण किये हुए हैं। महामारी के बीच प्रदेश की जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी ने सरकार के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार गुप्ता, पप्पू यादव, चौधरी वीरेंद्र बाल्मीकि, महेंद्र स्वरूप पासवान, शंकर दयाल तिवारी, मिश्रीलाल यादव, ग्वाल पांडेय, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed