फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP will support eight in India bandh

आठ को भारत बंद में समर्थन देगी सपा

Sun, 06 Dec 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
SP will support eight in India bandh
बहराइच में रविवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व कैनिबेट मंत्री यासर शाह। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कृषि हिंदुस्तान की रीढ़ की हड्डी है। किसान धरती का बेटा है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार कुछ चंद पूंजीपति साथियों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून बनाकर देश के अन्नदाताओं को बंधुआ मजदूरी की प्रथा की आग में झोंकना चाहती है। सपा किसानों के आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर आठ दिसंबर को भारत बंद में अपना पूरा समर्थन देगी। यह बातें रविवार को पूर्व मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर पूर्व काबीना मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह ने कहा कि किसानों के आंदोलन को धार देने के लिए सपा के सिपाहियों ने अपनी कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि कानून बनाकर देश के किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की साजिश रच रही है। किसान अपने हक को लेकर पूरे परिवार समेत इस भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे आंदोलित हैं। लेकिन सरकार पूंजीपति साथियों के दबाव में किसानों के काले कानून को वापस लेने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा सात दिसंबर से किसानों के लिए लाए गये काले कानून के खिलाफ किसान जागरूकता यात्रा निकालकर जनपद के किसानों को जागरूक करने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि सरकार को हर कीमत पर इस काले कानून को वापस लेना होगा। इस मौके पर सात दिसंबर से पार्टी के तत्वावधान में निकाली जाने वाली किसान जागरूकता यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपकर आठ दिसंबर को भारत बंद में अपना पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक रामतेज यादव, शब्बीर बाल्मीकि, मुकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष जफरउल्ला बंटी, रामजी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव, अर्जुन गुप्ता, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed