फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP's performance against the law and order situation

बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
SP's performance against the law and order situation
बहराइच। हाथरस में हुई वारदात के विरोध में और स्थानीय समस्याओं को लेकर सपाइयों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी भी की गईं।
विज्ञापन

कैसरगंज के पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा कि क्षेत्र के ग्यारहसौ रेती गांव से लेकर जरवल मतरेपुर तक बाढ़ ने अपना कहर बरपाया। इन क्षेत्रों में कई घर नदी की चपेट में आने से कट गये। इससे लोग खुले में रहने को मजबूर हैं। शासन व प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को कोई मदद तक नहीं पहुंचाई गई।
विज्ञापन

एक सप्ताह में बांध का निर्माण नहीं शुरू कराने व पीड़ितों को घर बनाने के लिए जमीन नहीं देने पर सपा कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष रामहर्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस की घटना में दोषियों को बचाने का खेल हो रहा है। कोरोना काल मेें अधिकारियों में सरकारी धन की लूट मची हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखड़ फेंकने के लिए तैयार रहें। कार्यक्रम के बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई। मौके पर छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, कुलदीप यादव, अफसाल शानू, अजीत सिंह, मनीष यादव, रमेश निषाद, हर्षित त्रिपाठी, अज्जू बाजपेई, धनंजय सिंह, आयाज शाह, इरशाद खां, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed