{"_id":"5f64f23a8ebc3e98240c82cf","slug":"sp-activists-angry-over-student-leader-s-murder-bahraich-news-lko5408165114","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता की हत्या से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रनेता की हत्या से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज स्थित ओझा कैंप कार्यालय पर समाजवादी प्रबुद्ध सभा की बैठक हुई। बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता की गोली मारकर हत्या किये जाने पर आक्रोश जताते हुए सरकार की जमकर आलोचना की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि व महसी विधानसभा के पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते लखनऊ विश्वविद्यालय के एक होनहार छात्रनेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदेश में ब्राह्मण समाज को लगातार निशाना बनाकर उनकी हत्या की जा रही है। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है। पूर्व विधायक ने लोगों से आह्वान किया कि अब समय आ गया है, सभी एकजुट होकर प्रदेश की भाजपा सरकार में फैले जंगलराज को जड़ से समाप्त करने के लिए विधानसभा चुनाव में सपा को अपना सहयोग दें। छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि प्रदेश में आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गये हैं।
प्रदेश सरकार के इशारे पर जिस तरह छात्रनेताओं को प्रताड़ित कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, उससे निश्चित ही देश व प्रदेश के युवाओं का भविष्य खतरे में हैं। प्रबुद्धसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि प्रबुद्ध समाज अब एकजुट होकर सम्मान की लड़ाई लड़ते हुए प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करे। बैठक के दौरान सभी ने छात्रनेता की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर जितेंद्र दीक्षित, राकेश, अज्जू बाजपेई, नीरज शुक्ला, चंदन शुक्ला, शिवम शुक्ला, महबूब अली, सत्यम बाजपेई, बाबू खान, रामू, बलबीर वर्मा आदि मौजूद रहे।