फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Son died due to electric shock, couple got burnt

Bahraich News: करंट की चपेट में आने से पुत्र की मौत, दंपती झुलसे

Wed, 10 Jul 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 10 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Son died due to electric shock, couple got burnt
इकौना (श्रावस्ती)। नारायनजोत में मंगलवार नहाने के बाद तार पर कपड़ा डाल रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं युवक को बचाने के प्रयास में उसके माता-पिता भी झुलस गए। जिन्हें सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से बाद में उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनजोत निवासी पुन्नी लाल (20) पुत्र चेतराम मंगलवार नहाने के बाद भीगे कपड़े को सूखने के लिए तार पर डाल रहा था। यह तार घर के टिनशेड से सटा हुआ था। इसमें करंट आने के कारण पुन्नी लाल बिजली की चपेट में आ गया। उसे करंट की चपेट में आता देख बचाने पहुंचे चेतराम (56) पुत्र सुमिरन व उसकी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। इससे दंपति व पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। इससे पहले कि पुन्नीलाल को अस्पताल ले जाया जाता। उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे दंपती को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया। जहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed