फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Somewhere it rained heavily and somewhere it drizzled, the weather became pleasant

Bahraich News: कहीं झमाझम तो कहीं गिरीं रिमझिम फुहारें, मौसम हुआ खुशनुमा

Fri, 09 Aug 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 09 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Somewhere it rained heavily and somewhere it drizzled, the weather became pleasant
जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर हुई तेज से हल्की बारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच/बाबागंज/धरसवां/नवाबगंज। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान कुछ स्थानों प र तेज तो कुछ स्थानों पर सावन की रिमझिम फुहारें गिरीं। जिससे मौसम खुशनुमा रहा और किसानों के चेहरे खिले रहे।


जिले में बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान काले बादलों की गिरफ्त में रहा और सुबह से ही रिमझिम फुहारें गिरनी शुरू हो गईं। दोपहर होते-होते जिले भर में रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा और खुशनुमा हो गया। शाम को रिमझिम फुहारों के साथ हल्की हवाएं भी चली, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। रिमझिम फुहारों को किसानों ने भी फायदे मंद बताया। बाबागंज निवासी किसान मोंगरे, रामधीरज, ननकऊ, धरसवां निवासी मनोज सिंह, रुद्रशिव आदि ने बताया कि सावन में गिरने वाली रिमझिम फुहारों से धान व गन्ने के तने को पानी मिलता है और प्रसार तेज होता है। बृहस्पतिवार को नानपारा, मिहींपुरवा, कैसरगंज, बाबागंज, नवाबगंज, धरसवां, मिहींपुरवा आदि क्षेत्रों में तेज मूसलाधार बारिश हुई। नवाबगंज के किसान वकील, दिनेश, लतीफ अहमद आदि किसानों ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई थी। पानी के अभाव में फसलें सूखने लगी थी। बारिश से धान, गन्ने, केले की फसल को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed