फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Solidarity of teachers will be decisive in restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली में निर्णायक का कार्य करेगी शिक्षकों की एकजुटता

Sun, 19 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Solidarity of teachers will be decisive in restoration of old pension
बहराइच। शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के नवनियुक्त शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में शिक्षकों की एकजुटता अनिवार्य है। माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों का जिम्मेदार संगठन है। वह शिक्षकों से संबंधित प्रत्येक संघर्ष में लड़ने के लिए सक्षम है। नवनियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों के तत्काल सत्यापन और वेतन भुगतान के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने कहा कि प्रत्येक सरकार शिक्षकों कर्मचारियों का शोषण करती रही है। शिक्षक समुदाय सरकार से प्रत्येक स्तर पर संघर्ष करने के लिए सक्षम है। शिक्षकों की एकजुटता आने वाले समय में पुरानी पेंशन बहाली में निर्णायक कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक के लिए संगठन अनिवार्य है। संगठन के माध्यम से ही हम अपनी बात एक जिम्मेदार फोरम पर रख सकते हैं। जिससे उसका समय से निराकरण हो सकेगा। उपाध्यक्ष डॉ. जसवंत सिंह ने कहा कि जिले के शिक्षक संगठन का इतिहास रहा है कि हमेशा शिक्षकों के हित में एक कवच बनकर के कार्य करता रहा है।

एक मजबूत संगठन ही इस सरकार से संघर्ष कर सकता है। इस मौके पर संयुक्त मंत्री राजेश चंद्र शास्त्री, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, इरफान अहमद, यशवंत सिंह राव, संदीप वर्मा, डॉ. जाहिद नईम, रिखम पटेल, एकलीम अहमद, अशोक कुमार, हरिलाल, राजेश कुमार शुक्ल, दुर्गेश कुमार मौय, विजय कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, पुरुषोत्तम कुमार, अभिषेक कुमार पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed