फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Snake on the road

सड़क पर आया अजगर

Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Snake on the road
बहराइच। गिरिजापुरी कॉलोनी के निकट एक विशालकाय अजगर रास्ते में आने से हड़कंप मच गया। वह लगभग 10 मिनट तक सड़क पर रेंगता रहा। इससे आवागमन थम गया। इसके बाद अजगर जंगल में चला गया। तब आवागमन शुरू हो सका। अजगर देखकर ग्रामीण दहशत में रहे।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी में स्टेट बैंक स्थित है। बुधवार को बरखड़िया व चहलवा के ग्रामीण रिंकू देवी, सुनीता, रवि प्रताप, राकेश, महेश, अनूप मिश्र, सत्यम, दीपक भास्कर आदि बैंक से घर लौट रहे थे। तभी गिरिजापुरी मार्ग पर विशालकाय अजगर आ गया। सड़क पर अजगर को देखकर ग्रामीणों का आवागमन थम गया।
विज्ञापन

लगभग 10 मिनट तक अजगर सड़क पर ही रेंगता रहा। इसके बाद वह जंगल की ओर से चला गया। अजगर के जंगल में जाने के बाद लोगों ने आवागमन शुरू किया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन रेंज कार्यालय पर दी है। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार का कहना है कि अजगर जंगल क्षेत्र में अक्सर निकलता रहता है। ग्रामीण सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed