फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggling of batteries and pan masala busted; two arrested.

Bahraich News: बैटरियों व पान मसाला की तस्करी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Smuggling of batteries and pan masala busted; two arrested.
तस्करी करते समय बैटरी रिक्शा व बैटरी के साथ गिरफ्तार आरोपी।
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों ने ई रिक्शा की सीट के नीचे बनी गुप्त कैविटी को तस्करी का जरिया बनाकर चार कीमती बैटरियां सीमा पार करने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण पगडंडी से नेपाल निर्मित पान मसाला भारतीय सीमा में लाने का प्रयास किया गया। एसएसबी ने तस्करी की दोनों कोशिशों को नाकाम करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद सामान को कस्टम के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि बीओपी रुपईडीहा पर जांच के दौरान एक ई-रिक्शा की तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन जवानों ने सीट के नीचे बनी गुप्त कैविटी की जांच की तो वहां से 150 एएच क्षमता की चार एक्साइड लेड एसिड बैटरियां बरामद हुईं। पूछताछ में ई रिक्शा चालक नेपालगंज निवासी अरमान दर्जी ने बताया कि रुपईडीहा के चकिया मोड़ निवासी एक व्यक्ति ने उसे ये बैटरियां नेपालगंज स्थित दुकान तक पहुंचाने के लिए दी थीं।
विज्ञापन

तस्करी के इस मामले का खुलासा होने के कुछ देर बाद नोमैंस-लैड पर भ्रमण कर रही एसएसबी की टीम ने नेपाल से पगडंडी के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रही बाइक को रोका। तलाशी के दौरान बाइक पर लदे दो बोरों से नेपाल निर्मित पान मसाला बरामद हुआ। इस पर नानपारा निवासी अज्जन को गिरफ्तार कर लिया। कमांडेंट ने बताया कि दोनों मामलों में बरामद बैटरियां, पान मसाला, मोटरसाइकिल और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए रुपईडीहा कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed