{"_id":"646ba84a900956d8410fb708","slug":"small-shopkeepers-returning-pink-notes-bahraich-news-c-13-1-249851-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गुलाबी नोट वापस कर रहे छोटे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गुलाबी नोट वापस कर रहे छोटे दुकानदार
Mon, 22 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 22 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। 2000 के गुलाबी नोटों के चलन से बाहर होने के फरमान का असर बाजारों में दिखने लगा है। नोट के लेनदेन को लेकर दुकानदारों व खरीदारों के बीच बहस का दौर भी जारी है। हालांकि सरकार की ओर से इस बार सबसे बड़े नोट पर पाबंदी लगाने की बात कही है, जिसे रखने वालों की संख्या कम होने से इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन 2000 के नोट पर पाबंदी की घोषणा के बाद से पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल डलवाने और बैंकों में पैसे जमा करने वालों की संख्या में इजाफा जरुर हुआ है।भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 2000 के गुलाबी नोटों को चलन से बाहर करने की बात कही गई है। लोग उनके घरों में मौजूद गुलाबी नोटों को उनके बचत खाते में जमा करने के लिए बैंकों की दौड़ लगा रहे हैं। यही नहीं पेट्रोल पंपो पर भी डीजल-पेट्रोल भरवाने वालों की भीड़ लग रही है। इसका मुख्य कारण छोटे दुकानदारों, कपड़ा व्यापारियों, किराना स्टोरों पर गुलाबी नोट न लेना है।
रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद से ही दुकानदार गुलाबी नोट देख ग्राहकों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं। वहीं इस दौरान नोक-झोक भी हो रही है और ग्राहक नियमों का हवाला देते दिख रहे हैं। ब्राह्मणीपुरा निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनके पास 18000 रुपए के 2000 के नोट हैं। रविवार को एक दुकान पर पनीर लेने गए थे, लेकिन 2000 का नोट देख दुकानदार ने देने से मना कर दिया।
मेवातीपुरा निवासी पीयूष ने बताया कि वह बेटे के लिए खिलौना लेने गए थे, जहां दुकानदार ने 2000 की नोट लेने से मना कर दिया। कई अन्य लोगों ने भी छोटे दुकानदारों द्वारा गुलाबी नोट न लेने की व्यथा सुनाई। वहीं इस संबंध में कुछ दुकानदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें नोट लेने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन बैंक में लंबी लाइन लगाने से परेशानी होगी।
विज्ञापन
बैंक में पैसे जमा करने वालों की बढ़ गई संख्याइंडियन बैंक के कैशियर लालजी जायसवाल ने बताया कि रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद से बैंकों में पैसे जमा करने वालों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि लोग अपने बचत खातों में 2000 की नोट जमा कर रहे हैं। पूर्व के दिनों की अपेक्षा हाल के दो दिनों में पैसे जमा करने वालों की संख्या लगभग डेढ़ गुनी हो गई है।