फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Slogans raised against Naib Tehsildars

Bahraich News: नायब तहसीलदारों के विरोध में नारेबाजी

Wed, 09 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 09 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Slogans raised against Naib Tehsildars
नानपारा (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के नामांतरण संबंधित वादों के निस्तारण में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता नायब तहसीलदारों के विरोध में मंगलवार से ही अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर थे। बुधवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदारों के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कुछ देर के लिए नानपारा-बहराइच मार्ग भी जाम किया।
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल ने बताया कि नानपारा तहसीलदार की अदालत पर बंधक संबंधी दस्तावेजों की दाखिल खारिज हो रही है। लेकिन सभी नायब तहसीलदार सामान्य बैनामा की दाखिल खारिज (नामांतरण) समय से नहीं कर रहे हैं। जिससे आम जनता और वादकारी परेशान हैं। जबकि दाखिल खारिज एक सरसरी और सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन

कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बैक डोर से मोटी रकम मिलने पर नामांतरण प्रक्रिया चुपचाप संपन्न हो जाती है। लेखपाल समय पर अपनी रिपोर्ट नहीं लगाते और वादकारी नामांतरण के लिए तहसील के चक्कर लगाते हैं। जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है और सभी तहसील नानपारा के नायब तहसीलदार बलहा, शिवपुर, रिसिया व नवाबगंज की अदालतों का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि कार्य बहिष्कार अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। प्रदर्शन के दूसरे दिन बुधवार को भी आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जुलूश निकाला और फिर मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से महामंत्री प्रेम कुमार त्रिपाठी, जगप्रसाद त्रिपाठी, निलेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र वर्मा, टीकाराम मिश्रा, जसवंत मिश्रा, सुनील सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed