फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six people accused of dowry harassment, case registered

Bahraich News: छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Six people accused of dowry harassment, case registered
बहराइच। पैना गांव निवासी विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के पांच अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 12 साल से अत्याचार सह रही हूं लेकिन अब बर्दाश्त नहीं कर सकती। कोतवाली कैसरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ग्राम गोड़हिया नंबर-एक निवासी विवाहिता के पिता गजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने लगभग 12 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री कविता सिंह की शादी हुजूरपुर के पैना गांव निवासी मनोज कुमार सिंह से की थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दो लाख रुपये नकद, जेवरात व अन्य उपहार दिए थे।
विज्ञापन



कुछ वर्षों बाद दामाद मनोज सिंह और उसके परिवार के लोग पांच लाख रुपये नकद की मांग अतिरिक्त दहेज के तौर पर करने लगे। मना करने पर कविता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली नवंबर को फिर उसके साथ मिलकर साजिश के तहत मारपीट की गई। परेशान कविता ने 2 नवंबर को ससुराल पहुंचे भाई को आपबीती बताई। किसी तरह कविता भाई के साथ मायके लौटी। वह बेहद डरी हुई है।

कैसरगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कविता के पति मनोज सिंह, ससुराल के सत्यम सिंह, राजेंद्र सिंह, केसा सिंह और सोनू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।





अवैध संबंध का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
कविता ने पिता को बताया कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध रखता है और पिछले कुछ महीनों से किराये के मकान में उसके साथ रह रहा है। जब कविता ने इसका विरोध किया तो मनोज ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। परिवार के लोगों ने भी उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed