{"_id":"5f0355288ebc3e4301258cd2","slug":"six-more-corona-positive-found-in-bahraich-bahraich-news-lko5294952162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में छह और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान की ओर से भेेजी गई जांच रिपोर्ट में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन जरवल के हॉटस्पॉट गांव के संपर्क में आए लोग हैं, जबकि एक हुजूरपुर और एक जेल में निरुद्ध बंदी है। वहीं, एक संक्रमित चित्तौरा ब्लॉक में मिला है। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान से देर शाम जिला मुख्यालय रिपोर्ट भेजी गई। इनमें पांच रोगी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में एक हुजूरपुर और तीन जरवल के कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने बताया कि एक मरीज जेल में निरुद्ध है। इसका सैंपल चार दिन पूर्व जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था।
जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने बताया कि पयागपुर निवासी पॉजिटिव मिला रोगी दहेज हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध है। कोरोनो के प्रभारी डॉ. अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जरवल में जो तीन रोगी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह गांव पहले से ही हॉटस्पॉट है। यहां तीनों मरीज कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं, एक संक्रमित चित्तौरा ब्लॉक में मिला है।
विज्ञापन
डॉ. अतुल ने बताया कि जेल प्रशासन, जरवल सीएचसी अधीक्षक और हुजूरपुर स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के गांव के पत्र भेज दिए गए हैं। सभी मरीजों को चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को पांच और कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 141 पहुंच गई है। इनमें 120 रोगी ठीक होकर घर जा चुके हैं।
जेल में मचा हड़कंप
जिला कारागार में निरुद्ध बंदी के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन ने बंदी को अलग रखने के लिए चिकित्सकों से संपर्क साधा है। वहीं बैरक को सैनिटाइज कराने में जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी, जेलर वीके शुक्ल, डिप्टी जेलर एसके त्रिपाठी आदि जुटे हुए हैं।