{"_id":"5fd3a8fc8ebc3e3eae6ee672","slug":"six-found-infected-including-elderly-bahraich-news-lko554347311","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध समेत छह मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध समेत छह मिले संक्रमित
विज्ञापन
हराइच। जिले में शुक्रवार को वृद्ध समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य टीम ने कोरोना जांच की। आरटीपीसीआर जांच के लिए 305 सैंपल लखनऊ भेजे गए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें महसी ब्लॉक के चार लोग शामिल हैं। जबकि विशेश्वरगंज के अमकोलवा निवासी युवक और पयागपुर के अमीनपुर सचौली निवासी वृद्ध संक्रमित निकला है। सभी लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना सैंपल लिए गए। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 61 एंटीजन और 56 आरटीपीसीआर जांच हुई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 25 एंटीजन और 55 आरटीपीसीआर जांच हुई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 50 एंटीजन और 45 आरटीपीसीआर जांच हुई।
नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 31 एंटीजन और 25 आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 36 एंटीजन और 25 आरटीपीसीआर जांच हुई है। विशेश्वरगंज के डॉ उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि 25 एंटीजन और 55 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 57 एंटीजन और 44 आरटीपीसीआर जांच हुई। कुल 285 एंटीजन जांच हुई। जबकि 305 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए 305 सैंपल लखनऊ भेजे गए।