फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six corona positives found in Bahraich

बहराइच में मिले छह कोरोना पॉजिटिव

Fri, 17 Jul 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Six corona positives found in Bahraich
बहराइच। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार और शुक्रवार की देर शाम लखनऊ से आई रिपोर्ट में छह और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिससे मरीजों की संख्या 199 पहुंच गई है। इनमें 142 रोगी ठीक हो चुके हैं, जबकि विभिन्न कोविड अस्पताल में 56 कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना सप्ताह के शुरू से काफी तेजी से फैला। प्रतिदिन पांच से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान से गुरुवार देर रात भेजी गई रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जरवल के जरवल देहात अंतर्गत इंदिरा नगर निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जबकि शहर के मोहल्ला चांदपुरा निवासी 40 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इन दोनों कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, क्षेत्र को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। उधर शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में बड़ीहाट और केवानागंज मोहल्ले में एक एक मरीज मिला है। इसमें बड़ीहाट का मरीज हॉटस्पॉट इलाके का निवासी है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद हुई जांच में उसके कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई। वहीं केवानागंज का नया मरीज सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर विश्वेश्वरगंज के ग्राम पकड़िया में भी दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उधर सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। इस पर इन सभी को घर भेज दिया गया है। इनमें कोविड लेवल-1 अस्पताल से पांच और कोविड अस्पताल लेवल-2 से चार रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि दो और कोरोना रोगी मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 199 पहुंच गई है। इनमें 142 रोगी इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं। जबकि विभिन्न कोविड अस्पताल में 56 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed