फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sir We pray that you can be PM all your life

साहब! हम दुआ करते हैं कि पूरी जिंदगी आप पीएम रहें

Fri, 26 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sir We pray that you can be PM all your life
शिवपुर के रखौना गांव में प्रधानमंत्री से वीडियो कांफेंसिंग के बाद परिवार के साथ मौजूद लाभार्थी ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया। छह जिलों में चयनित बहराइच जिले के लाभार्थी से प्रधानमंत्री ने गोंडा के बाद दूसरे नंबर पर बात की। इस दौरान चार मिनट तीन सेकेंड में पीएम ने लाभार्थी से 12 सवाल किए। सवालों का जवाब सुनकर पीएम बहुत खुश हुए। उन्होंने लाभार्थी को हमेशा खुश रहने की दुआ के साथ शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री ने बहराइच के लाभार्थी तिलकराम से क्या बात की और क्या जवाब दिए। पढ़िए पूरी लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन

पीएम - तिलकराम जी, नमस्ते। अपना काम व परिचय के विषय में बताइए तिलमराम जी?
तिलकराम - खेती करता हूं साहब, पिपिरमिंट लगाया था, उसे काट लिया हूं साहब। धान लगाने वाले हैं साहब।
पीएम - परिवार में कितने सदस्य हैं?
तिलकराम - माता-पिता, एक भाई, मेरी पत्नी और तीन बच्चे हैं साहब।
पीएम - ये पीछे आपका मकान बन रहा है तगड़ा, क्या बात है?
तिलकराम - आपकी योजना है साहब। प्रधानमंत्री आवास में मकान मिला है, वही बनत है। नीचे वाला बन गवा है साहब। ऊपर वाला बनत है साहब। छत लागत है।
पीएम - अच्छा! प्रधानमंत्री आवास योजना का आपको लाभ मिला?
तिलकराम - हां! प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मुझे मिला है ।
पीएम - पहले कहां रहते थे?
तिलकराम - पहले झोपड़ी मा रहित रहा है साहब। बहुत दिक्कत रही साहब। बरसात मा पानी गिरत रहा तो गर्मी मा बहुत दिक्कत होत रही। अब आपने आवास दिया है, अब बहुत अच्छे से परिवार रहेगा साहब।
विज्ञापन

पीएम - मेहमान भी बहुत आते होंगे घर में?
तिलकराम - हां। आते हैं साहब।
पीएम - झोपड़ी में तो कोई मेहमान नहीं आता है, अभी तो मेहमान भी बहुत आते होंगे ?
तिलकराम - हां साहब।
पीएम - अच्छा! बच्चों की पढ़वाई करवाते हो?
तिलकराम - हां साहब। बच्चेे सब पढ़त हैं।
पीएम - आप मुझे बताइए आपको प्रधानमंत्री आवास मिला, आप प्रधानमंत्री को क्या दोगे?
तिलकराम - प्रधानमंत्री को भगवान से कहता हूं कि खुशी से रहें और सारी जिंदगी प्रधानमंत्री ही रहें।
पीएम - मैं मांगता हूं देंगे आपसे? आप मुझसे प्रामिस कीजिए कि आप बच्चों को जितना पढ़ना है जरूर पढ़ाएंगे, कभी भी आपको थोड़ी तकलीफ पड़े तो भी आप बच्चों को पढ़ाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलकराम - पढ़ाएंगे साहब। पढ़ाते भी हैं पक्का।
पीएम - हर साल मुझे चिट्ठी लिखना कि इस क्लास में आए और इतना मार्क्स लेकर आए, बताओगे?
तिलकराम - बताएंगे साहब।
पीएम - देश की भलाई के लिए बच्चों को आपको पढ़ाना चाहिए।
तिलकराम - पढ़ाएंगे साहब! पढ़ा भी रहा हूं।
पीएम - चलिए मेरी आपको बहुत शुभकामना है और आपके माता जी के यहां से दर्शन हो रहे हैं। मैं मां को प्रणाम करता हूं। मां का आशीर्वाद मिले, ताकि हम सब अच्छा काम करें। चलिए बहुत-बहुत धन्यवाद भइया।
तिलकराम - धन्यवाद साहब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed