फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sir, we are living in a dilapidated house, please get a survey done and get us a house...

Bahraich News: साहब, जर्जर आवास में रह रहे, सर्वे करवा कर आवास दिलवा दीजिए...

Sun, 05 Jan 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sir, we are living in a dilapidated house, please get a survey done and get us a house...
पयागपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं जिलाधिकारी।
बहराइच/शिवपुर/कैसरगंज/महसी। साहब हम सब गरीब तबके के लोग हैं, हमारा घर जर्जर हो गया है और कभी भी गिर सकता है लेकिन हम लोगों को आवास नहीं मिल रहा। आवास का सर्वे करवा कर आवास दिलवा दीजिए। उक्त शिकायत नानपारा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में चितरहिया निवासी कृष्णावती व जगदीश प्रसाद ने एसडीएम अश्वनी पांडेय से किया। एसडीएम ने तत्काल अधीनस्थाें को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

नानपारा में आयोजित समाधान दिवस में मटेरा कला के सिपाही लाल ने जमीन कब्जे की शिकायत की। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार सुनील वर्मा, सीओ प्रद्युम्न सिंह आदि मौजूद रहे। पयागपुर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम मोनिका रानी ने किया। इस दौरान एसपी रामनयन सिंह, सीडीओ मुकेश चंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने सभी को गुणवत्तापूर्ण समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान पयागपुर में 113 शिकायती पत्रों के मुकाबले नौ, कैसरगंज में 81 के मुकाबले आठ, सदर बहराइच में आठ के सापेक्ष एक, मिहींपुरवा में 15 के मुकाबले एक, नानपारा में 43 के मुकाबले छह व महसी में 27 के मुकाबले तीन शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल से काट रहे तहसील का चक्कर

सीमांकन करवाना था, एक साल पहले आवेदन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एक साल से तहसील का चक्कर काट रहे हैं।
छेदू, निवासी शिवपुरा

बेदखली रिपोर्ट में कर रहे टालमटोल

बेदखली की रिपोर्ट के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राजस्व निरीक्षक टालमटोल कर लगातार दौड़ा रहे हैं।
सूर्यकला, कैसरगंज

प्रधान ने की गाली गलौज

प्रधान जबरन मेरे गाटा संख्या में नाला निर्माण करवा रहे हैं, जब इसका विरोध किया तो गाली-गलौज की और मारपीट पर अमादा हो गए।
मुस्ताक अली, नानपारा

मेढ़बंदी व कब्जेदारी की शिकायत
महसी तहसील पहुंचे मेटुकहा निवासी ननके ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उनके पास वही जमीन है। वहीं किशुनपुर मीठा निवासी राजितराम ने बताया कि जमीन की नापी के लिए दौड़ रहे सुनवाई नहीं हो रही। ग्राम पंचायत हेमरिया के ग्राम प्रधान छबीले यादव ने बताया कि सरकारी चारागाह व तालाब की जमीन पर यूनिमैक्स ने अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed