फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sir, out of 58 encroachers, action was taken against only 28, possession of the remaining remains intact.

Bahraich News: साहब, 58 कब्जेदारों में सिर्फ 28 पर हुई कार्रवाई, शेष का कब्जा बरकरार

Tue, 21 Jan 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 21 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sir, out of 58 encroachers, action was taken against only 28, possession of the remaining remains intact.
नानपारा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अधिकारी। 
बहराइच/पयागपुर/शिवपुर/महसी/नानपारा। साहब राजस्व गांव सचौली में सरकारी जमीन पर 58 लोगों ने कब्जा किया था, जिसमें मात्र 28 के खिलाफ राजस्व विभाग ने कार्रवाई की है। बेदखली की कार्रवाई सिर्फ चार के खिलाफ हुई। शेष बचे कब्जेदारों को कब्जा बरकरार है। कब्जा हटवाने के लिए लगातार दौड़ लगा रही हूं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। जांच कर जमीन को कब्जा मुक्त करवा दीजिए। उक्त शिकायत पयागपुर तहसील में एसडीएम दिनेश कुमार से वार्ड नंबर 13 की सभासद सुनीता तिवारी ने की।
विज्ञापन

सुनीता ने एसडीएम से सरकारी जमीन पर लगे हरे पेड़ों को काटकर बेचे जाने की भी शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। महसी तहसील में सीडीओ मुकेश चंद्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। नानपारा में एसडीएम अश्विनी पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 29 शिकायती पत्र आए, जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार शिवपुर सुरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। सदर तहसील में आए सात शिकायती पत्रों में दो का, मिहींपुरवा में पांच के सापेक्ष एक, पयागपुर में 45 के मुकाबले छह व कैसरगंज में 48 के मुकाबले छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


केस- 01
तालाब पर हो गया कब्जा

गांव के सरकारी तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा हटवाने के लिए कई बार शिकायती की गई, लेकिन कब्जा नहीं हटा।
विवेक तिवारी, नानपारा

अंगूठा लगवाया लेकिन नहीं दिया राशन

राशन लेने गए थे, कोटेदार ने अंगूठा तो लगवा लिया, लेकिन राशन देने से मना कर दिया। कोटेदार की जांच कर कोटा निरस्त होना चाहिए।
सजनी, नानपारा

बैनामे की जमीन पर कर लिया कब्जा

जमीन खरीद कर बैनामा करवाया था, लेकिन उस पर दबंग ने कब्जा कर लिया गया। कब्जा मुक्ति के लिए चौकी का चक्कर काट रहे हैं।
सुशीला, परसोहना महसी

जमीन पर कब्जा

जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। कब्जा हटाने की बात कहने पर फौजदारी पर अमादा हो जाते हैं। कब्जा हटवाने की मांग की है।
- घिर्रा, रेहुआ मंसूर महसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed