फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shyamran's time is over, soon BJP will get new district president

Bahraich News: श्यामरन का समय पूरा, जल्द ही भाजपा को मिलेगा नया जिलाध्यक्ष

Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shyamran's time is over, soon BJP will get new district president
बहराइच। सत्ताधारी दल भाजपा के जिला संगठन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। मौजूदा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के दो बार के अध्यक्षी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नए अध्यक्ष की तलाश शुरू की गई है। इसके लिए पार्टी द्वारा जिले के पर्यवेक्षक बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे व कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के आखिरी तक जिले में नया संगठन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले में मौजूदा बीजेपी जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल का कार्यकाल लगभग आठ साल के करीब हो गया है। पार्टी को अब यहां नया अध्यक्ष बनाना है। इसके लिए पहुंचे एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने जहां पहले कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच बैठक की।
विज्ञापन

पार्टी में जिलाध्यक्ष के लिए जिनका प्रमुखता से नाम सामने आ रहे हैं उनमें वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशचंद्र गुप्ता, रणविजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल राय, गुलाबचंद्र शुक्ला, बृजेश पांडेय, प्रशांत मिश्रा, संचित सिंह शामिल है। हालांकि जिले के पर्यवेक्षक यहां पर सभी से बात करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को देंगे उसके बाद ही जिलाध्यक्ष के नाम को हरी झंडी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संगठन में भी होगा बदलाव
भाजपा जिलाध्यक्ष बदलने के साथ पूरे संगठन में भी बदलाव किया जाएगा। इसे देखते हुए तमाम कार्यकर्ता संगठन में पद हासिल करने के लिए अपने अपने चहेते नेताओं के यहां दौड़ भाग कर रहे है। वहीं जिलाध्यक्षी पाने के लिए भी प्रमुख दावेदार हर संभव प्रयास में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed