{"_id":"6a4bf58803b3d737a003d177","slug":"shravasti-becomes-badminton-champion-in-the-womens-category-bahraich-news-c-98-1-slko1009-152645-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला वर्ग में श्रावस्ती बना बैडमिंटन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला वर्ग में श्रावस्ती बना बैडमिंटन चैंपियन
Tue, 07 Jul 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश पुलिस के वार्षिक खेलकूद कैलेंडर-2026 के तहत आयोजित 43वीं अंतर जनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिनभर चले क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
पुरुष वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में बस्ती ने गोरखपुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में महाराजगंज ने संतकबीरनगर को मात दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल में कुशीनगर ने मेजबान बहराइच को हराया, जबकि चौथे मैच में सिद्धार्थनगर ने बलरामपुर को पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल में बस्ती ने महाराजगंज को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। दूसरे सेमीफाइनल में कुशीनगर ने सिद्धार्थनगर को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बस्ती और कुशीनगर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
महिला वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में श्रावस्ती ने संतकबीरनगर को हराया। दूसरे मुकाबले में बस्ती ने गोरखपुर को मात दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल में बहराइच ने कुशीनगर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि चौथे मुकाबले में सिद्धार्थनगर ने देवरिया को पराजित किया।
पहले सेमीफाइनल में बहराइच ने सिद्धार्थनगर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में श्रावस्ती ने बस्ती को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। इसके बाद खेले गए महिला वर्ग के फाइनल में श्रावस्ती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान बहराइच को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना और उत्साह साफ दिखाई दिया।