फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shower of relief on middle class and farmers

मध्यम वर्ग व किसानों पर राहत की बौछार

Sat, 01 Feb 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shower of relief on middle class and farmers
बहराइच। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से शनिवार को संसद में आम बजट पेश किया गया। उम्मीदों पर सरकार ने खरा उतरते हुए किसानों और मध्यम वर्ग पर राहतों की बौछार की तो वहीं व्यापार को बढ़ाने के नए रास्ते बनाने के साथ ही महिलाओं को धान्य लक्ष्मी योजना से जोड़ने की पहल भी शुरू की गई। आम बजट को सभी वर्ग ने सराहा है।
विज्ञापन

संसद में शनिवार को पेश किए जाने वाले आम बजट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुईं थीं। तराईवासियों को भी बजट से काफी कुछ हाथ आने की उम्मीद थी। केंद्र सरकार ने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए हर क्षेत्र के विकास के लिए बजट में कुछ न कुछ प्राविधान रखा। बजट में महिलाओं के लिए धान्य लक्ष्मी योजना शुरू की गई तो किसानों को सिंचाई के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कुसुम योजना भी शुरू की गई।
विज्ञापन

मध्यम वर्ग को राहत देते हुए इनकम टैक्स के स्लैब को बढ़ा दिया गया। जबकि स्वास्थ्य की दिशा में काम करने के लिए मिशन इंद्रधनुष में पांच नए टीके शामिल किए गए। पीएम जन आरोग्य के लिए 69 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। वहीं शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 99 हजार करोड़ और युवाओं को कौशल विकास के लिए तीन हजार करोड़ का बजट रखा गया है। इससे हर वर्ग को बेहतर भविष्य दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 3200 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। वहीं 200 से अधिक आयुष्मान व जन आरोग्य केंद्र का भी संचालन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित इन केंद्रों को सरकार ने डिजिटल किए जाने की भी घोषणा की है।
महिलाओं ने बजट को सराहा
वित्तमंत्री की ओर से पेश किए गए आम बजट को महिलाओं ने सराहा है। गृहणी गीता ने कहा कि महिलाओं के लिए धान्य लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। यह योजना उन्हें रोजगार से जोड़ने के साथ ही आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी। गृहणी सुनीता देवी ने कहा कि वित्तमंत्री महिला हैं। ऐसे में उन्होंने महिला साक्षरता को लेकर देश की जो तस्वीर पेश की। वह आने वाले भविष्य में जरूर नजीर साबित होगी।
रेल किराया न बढ़ने से यात्री खुश
आम बजट के साथ रेल बजट भी पेश किया गया है। इस बार रेल यात्रियों को किराया बढ़ने की उम्मीद थी। मगर बजट में किराया नहीं बढ़ाए जाने की घोषणा की गई। रेल यात्री संघ के संरक्षक पवन तुलस्यान व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि तराई में रेल सेवाओं को बढ़ाए जाने के लिए सांसद की ओर से रेल मंत्री को प्रस्ताव दिया गया है। हम लोगों ने भी मांग रखी है। मगर रेल बजट मार्च में पेश होगा। तभी तस्वीर साफ हो सकेगी। हालांकि किराया न बढ़ाए जाने का निर्णय सबसे सराहनीय रहा है। पयागपुर निवासी नान वर्मा व राजेंद्र कुमार ने कहा कि गोंडा से बहराइच के बीच लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की व्यवस्था रेलवे को करनी चाहिए। उम्मीद है मार्च माह में रेल मंत्रालय इस पर जरूर निर्णय लेगा।
युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद
आम बजट में युवाओं के शैक्षिक और कौशल विकास के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। महिला महाविद्यालय की छात्रा ऐश्वर्या पाठक व साधना अवस्थी ने कहा कि महिला शिक्षा के प्रति गंभीर वित्त मंत्री ने जल्द ही नई शिक्षा नीति घोषित करने की बात कही है। यह रोजगार के नए अवसर पर पैदा करने वाली होगी। छात्रा स्मृति व सोनाली चौधरी ने भी बजट को सराहा। युवा हंसराम आजाद व आनंद जायसवाल ने कहा कि कौशल विकास से जुड़कर युवाओं के स्किल डेवलेपमेंट के माध्यम से देश में बदलाव की नई तस्वीर सामने आएगी।
शिक्षकों ने बजट को बताया निराशाजनक
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने शनिवार को पेश हुए बजट को शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए निराशाजनक बताया है। वहीं मीडिया प्रभारी बृजेश गुप्ता ने पुरानी पेंशन बहाली न होने पर आक्रोश जताते हुए आयकर स्लैब को आभासी बनाए जाने का दावा किया है। जबकि शिक्षिका प्रिया सिंह चंदेल व अर्चना पांडेय ने बजट में आयकर स्लैब को बढ़ाए जाने को लेकर खुशी जाहिर की है।

पांच लाख की सीमा तक कोई कर नहीं
सरकार की ओर से पेश किए गए आम बजट में आयकर की सीमा को बढ़ाए जाने के साथ ही पांच लाख की सीमा तक कोई कर का निर्धार्रण नहीं किया गया है। यह काफी राहत की बात है। वहीं उससे ऊपर के स्लैब की सीमा में आने वाले लोगों को भी पहले की अपेक्षा कम कर अदा करना होगा। सरकार का बजट पूरी तरह से मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है।
विवेक श्रीवास्तव, आयकर अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed