फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Showed strength in sports competition

Bahraich News: सांसद खेल स्पर्धा में दिखाया दम

Wed, 15 Oct 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 15 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in sports competition
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। -संवाद
रिसिया। सरस्वती इंटर कॉलेज प्रांगण में सोमवार को सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खेलकूद और योगाभ्यास का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गौड़ और विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन




नगर पंचायत चेयरमैन मुन्नी देवी, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, और खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र जैन ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। जूनियर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन



इसके बाद चंद्रशेखर आजाद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मैदान पर आकर्षक पीटी और योगाभ्यास का प्रदर्शन कर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित कई खेल मुकाबले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा, अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पांडे, जयप्रकाश अग्रहरि, सरोज कुमार सिंह, महेश अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह राठौर, डॉ. राजू निगम, मंजू गुप्ता, बलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed