{"_id":"63f10580c6c8356838014492","slug":"shiva-temple-echoed-with-the-cheers-of-har-har-shambhu-bahraich-news-c-13-1-93757-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: हर-हर शंभू के जयकारों से गूंजे शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: हर-हर शंभू के जयकारों से गूंजे शिव मंदिर
Sat, 18 Feb 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में शनिवार की शाम को सिद्धनाथ मंदिर से निकाली गई शिव बारात में ढमरू लेकर झूमते श्रद्धालु
बहराइच। शिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। प्रशासन ने शिव मंदिरों के आसपास सुुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भोर से ही शुरू हुुआ जलाभिषेक का सिलसिला शनिवार को दोपहर बाद तक जारी रहा।
नगर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर पर शनिवार की भोर से ही श्रद्धालुुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भारी भीड़ को देखते हुए पुरुष श्रद्धालुुओं को कतारबद्ध तरीके से घंंटाघर की ओर से मंदिर में प्रवेश दिया गया। जबकि महिला श्रद्धालुओं ने छोटी बाजार जाने वाले मार्ग से मंदिर में प्रवेश किया। सिद्धनाथ मंदिर में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व पयागपुर विधायक सुुभाष त्रिपाठी समेत काफी संख्या में श्रद्धालुुओं ने जलाभिषेक किया।
पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कांधीकुइयां स्थित बाबा रामप्रकाश दास मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही मंदिर से आधा किलोमीटर की दूूरी पर बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय पर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस अवसर पर भूपगंज बाजार में धूमधाम से शिव बरात निकाली गई। जिसने विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुुओं ने बरात पर पुुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा रेहुआ स्थित सागरनाथ धाम शिव मंदिर में शनिवार की भोर से शाम तक जलाभिषेक का कार्यक्रम जारी रहा। हुजूरपुर क्षेत्र में भी भंगहा घाट स्थित नर्वदेश्वरनाथ, महादेेवा घाट समेत अन्य शिव मंदिरों पर लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उधर रिसिया में कांवरिया संघ अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव के नेेतृत्व में कांवरियों ने जल भरकर जुुलूस निकाला। जलाभिषेक के बाद शिव मंदिर परिसर से भगवान भोलेेनाथ की बारात निकाली गई। बारात में शामिल श्रद्धालुओं ने विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव व पार्वती के विवाह की रस्म अदा की गई।
विशेश्वरगंज क्षेत्र में शिवरात्रि के अवसर पर ग्रामवासियों की ओर से तेल पूजन व जनेऊ संस्कार आयोजित किए गए। इसके बाद शिव बरात का भी आयोजन भव्य तरीके से किया गया। शिव बरात क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलालपुर, ग्राम पंचायत पुरैना होते हुए इमरती शिवालय पहुुंची। यहां विधि विधान के अनुसार शिवजी की बरात का भव्य स्वागत किया गया। नानपारा में भी नवयुुवक कांवरियां संघ नानपारा की ओर से नगर के राढ़न टोला पटेल नगर शिव मंदिर से शिव बरात निकाली गई।
शिव बरात शिवाले बाग शिव मंदिर होते हुुए हकीमपुरवा से इमामगंज चौराहा होते हुए काली कुंडा मंदिर पहुुंची। बरात में शामिल देेवी देेवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। महसी क्षेत्र में भी शिवमंदिरों में जलाभिषेक व रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने सैकड़ों शिवभक्तों के साथ कोड़वा स्थित सरयू नदी से जल भरकर यहां से छह किलोमीटर दूर पारसनाथ शिव मंदिर पहुंच भोलेनाथ के जयकारों के बीच जलाभिषेक किया।
भंडारे का भी हुुआ आयोजन
नगर के गांधी इंटर कॉलेज के पास भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर कोऑपरेेटिव बैंक के सामने अठकोनवा चौराहे के समीप भी भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सुनील जायसवाल, अनिल जायसवाल, अमरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।