फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shiva devotees will offer worship in temples

मंदिरों में पूजा को उमडेंगे शिवभक्त

Sun, 11 Aug 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotees will offer worship in temples
बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में रविवार को जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। आज सावन का अंतिम सोमवार है। बकरीद का पर्व पड़ने के कारण प्रशासन सुरक्षा को लेकर सतर्क है। शिवालयों व मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उधर, अंतिम सोमवार को देखते हुए शिवालयोें में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ जुटेगी। शिव मंदिरों पर सुबह से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सावन माह को भगवान शिव की आराधना के रूप में मनाया जाता है। सावन के प्रत्येक सोमवार को मंदिरों पर जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया जाता है। सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए शिव मंदिरों पर जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिवालयों व मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में महामंडलेश्वर रवि गिरि महाराज की देखरेख में रुद्राभिषेक व श्रृंगार का आयोजन भी होगा। पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां सुबह से ही पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नवाबगंज के मंगलीनाथ मंदिर, पयागपुर के बागेश्वरनाथ मंदिर, नानपारा के विश्वनाथ मंदिर व शिवाला बाग, रिसिया के शिव मंदिर, महसी के शिव मंदिर, मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा स्थित बाबा भोलेश्वरनाथ मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन मंदिरों पर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना को शिवभक्तों की भीड़ जुटेगी। बकरीद का पर्व पड़ने के कारण प्रशासन भी सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्गों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed