{"_id":"5fcfa9508ebc3ecf8555b0c9","slug":"shiv-sainiks-and-congress-workers-also-raised-voice-against-agricultural-law-bahraich-news-lko5538332106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसैनिकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने भी कृषि कानून के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसैनिकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने भी कृषि कानून के खिलाफ उठाई आवाज
विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार को किसान आंदोलन के जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों को रोके हुए पुलिस।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। किसानों के आंदोलन के समर्थन मेें शिवसेना ने भी कृषि कानून के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने शिवसैनिकों को जिला सूचना कार्यालय पर बैठा दिया। यहां कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने और धान की खरीद का उचित दाम दिलाने को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीआरओ प्रदीप यादव को सौंपा। इस मौके पर जिला प्रमुख मनोज कुमार सिंह व नगर प्रमुख रजवंत सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर पूंजीपतियों को खुश करने के लिए कृषि कानून बनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेती है, तो सरकार को इसके भयंकर परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके पर अभिषेक कुमार गुप्ता, बृजभूषण रस्तोगी, अभय शर्मा, सुनील त्रिपाठी, महाकाल श्रीवास्तव, प्रेमकुमार दूबे, बाबा भारती, सत्या पंडित, अनिल तिवारी, बृजेश सिंह, अभिराम शर्मा, गिरधारी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने पुलिस को चकमा देकर घंटाघर पर किया प्रदर्शन
बहराइच। किसानों के आंदोलन में कांग्रेस के समर्थन देने की घोषणा के बाद कांग्रेस भवन को पुलिस छावनी में तब्दील करने के बावजूद कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिंह की अगुवाई में पुलिस को चकमा देकर घंटाघर चौराहे पर पहुंचे गए। यहां उन्होंने चौराहे की दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने कांग्रेसियों को अपने घेरे में ले लिया। इस दौरान गुस्साए कांग्रेसी प्रदेश व केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गये। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को बलपूर्वक घंटाघर चौराहे से खदेड़ दिया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता शेख जकरिया शेखू, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, जिला महासचिव हाजी महफूज अहमद, मुस्तकीम सलमानी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह दमनकारी नीति को अपनाते हुये किसानों के आंदोलन को सत्ता की हनक से दबाना चाहती है। लेकिन सरकार की नीति कांग्रेस के सिपाही सफल नही होने देंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र चौधरी, सुनील सिंह, डॉ. हलीम, फजल खां, विनय सिंह, सुनील सिंह, डॉ. इमरान मेकरानी, हसन इश्तियाक, शरीफ बाबू, महताब खान, खालिद हिसामी आदि आदि मौजूद रहे।

बहराइच में मंगलवार को किसान आंदोलन के समर्थन में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते शिव सेना के पदा?- फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन