फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shiv Barat was taken out across the district

जिले भर में निकाली गईं शिव बरात

Sat, 22 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shiv Barat was taken out across the district
बहराइच नगर में शुक्रवार की रात को महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शिव बारात में झूमते श्रद्धाल - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ा तो देर रात तक सड़कों पर शिव जी की बरात की रौनक छाई रही। बम बम बोल रहा है काशी... और शिवजी ब्याहने चले पालकी सजाय के... जैसे गीतों पर सड़कों पर झूमते श्रद्धालुओं ने लोगों का आकर्षण चुराया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शहर के अलग-अलग जगहों से शुक्रवार की देर शाम शिव बरात निकाली गई। पांडवकालीन सिद्धनाथ शिवमंदिर से महाकाल सेवक मंडल की ओर से शिव बरात निकाली गई। इसकी अगुवाई महामंडलेश्वर रविगिरी जी महराज व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने की। बरात घंटाघर, छावनी, डिगिहा, अस्पताल चौराहा से होते हुए सिद्धनाथ मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर प्रभा सोनी, अज्जू सिंह, सुनील, मंजू निगम, रमेश, मनीष सिंह, अजय जायसवाल, कन्हैया सोनी, जयप्रकाश शर्मा, सूर्यकमल गुप्ता समेत अन्य शिवभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर शहर के धनकुट्टीपुरा मोहल्ले के मनकामेश्वरनाथ मंदिर से शिव बरात निकाली गई। यह छोटी बाजार से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए ब्राह्मणीपुरा मोहल्ला में गणेश स्थल पर पहुंची। यहां पर शिव विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद बरात वापस मंदिर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर सभासद मनोज, गोनी, अमरजीत, कपीस, कपिल, रामदेव, दिल कुमार, धीरेंद्र, किशन, सोमू, जगत समेत अन्य शिव भक्त मौजूद रहे। उधर शहर के गुलामअलीपुरा मोहल्ला के रामघाट मंदिर से शिव बरात निकाली गई। इस दौरान भगवान भोले के भजनों पर भक्त जमकर झूमें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक ने की फूलों की बारिश
अस्पताल चौराहा पर स्थित सदर विधायक कार्यालय के बाहर से गुजर रहे शिव भक्तों पर अनुपमा जायसवाल ने फूलों की बारिश की। यहां पर भक्तों को जलपान भी कराया गया। विधायक ने परिवारीजनों के साथ अपने हाथों से डमरू बजाकर भगवान शिवशंकर की पूजा अर्चन भी की।

झांकी रही आकर्षण का केंद्र
शहर में निकली शिवबरात में कैलाश पर्वत, अमरनाथ और पर्वताकार शिवलिंग की झांकी, भैरो बाबा, मां चंडी देवी, अघोरी झांकी व बग्घी, घोड़ों से सजी शिव बरात आकर्षण का केंद्र रही। हर कोई इस झांकी को अनपे मोबाइल में कैद करता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed