{"_id":"5df3c2e98ebc3e87fe1075eb","slug":"shatabdi-bus-and-bolero-collided-eight-people-injured-bahraich-news-lko4975826161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी बस व बोलेरो भिड़ी, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी बस व बोलेरो भिड़ी, आठ लोग घायल
विज्ञापन
कैसरंगज थानाक्षेत्र में बढौलीपड़ाव के पास हुई भिड़त में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित बढ़ौली पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दोपहर रोडवेज बस और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में बोलरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, रोडवेज की शताब्दी एसी बस भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया। जहां से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
बहराइच से लखनऊ जा रही उत्तर प्रदेश की परिवहन सेवा की शताब्दी एसी बस लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर बढ़ौली के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। तभी लखनऊ की ओर से आ रही बोलेरो से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर से बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। वहीं, बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रोडवेज बस में बैठे ड्राइवर व अन्य सवारियां जो कम चोटिल थे, अफरा-तफरी में वहां से निकल गए। जबकि बस परिचालक व अन्य कुछ गंभीर घायल सवारियां वहीं तड़प रहीं थीं। हादसे में बस परिचालक गोंडा के तरबगंज निवासी कामता प्रसाद (32) पुत्र खुशीराम, बोलेरो में बैठे फखरपुर के बहरिया निवासी रामा देवी (40) पत्नी संकटा प्रसाद, उसका पुत्र रामदेव पुत्र संकटा प्रसाद समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कैसरगंज संजय कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। घायलों में रामादेवी व उसके पुत्र रामदेव की हालत नाजुक थी। जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।