{"_id":"5edfb8648ebc3e43070729fe","slug":"shallow-electrical-wires-collide-fire-on-short-circuit-bahraich-news-lko5252217196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्युत तार आपस में टकराए, शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्युत तार आपस में टकराए, शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बे के हज्जिन मस्जिद चौराहे के पास सोमवार देर रात को जर्जर विद्युत तार आपस में टकरा गए। जिससे हुए शार्ट सर्किट से तार में आग लग गई। इस दौरान मची अफरातफरी में लोग घरों से बाहर निकल आए।
शार्ट सर्किट होते ही बिजली सप्लाई काट दी गई। जिससे चार हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हुई। कस्बे वासियों के मुताबिक आए दिन जर्जर तार से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। नवाबगंज विकास खंड के कस्बा में हज्जिन मस्जिद चौराहा स्थित है। सोमवार देर रात चौराहे के निकट विद्युत तार आपस में टकरा गए।
जिससे शार्ट सर्किट हो गया और तारों में आग लग गई। आग की लपट देखकर कस्बे के लोग घरों से बाहर निकले। सभी ने अपने घर के बल्ब, पंखे, कूलर आदि बंद किए। सूचना बिजली विभाग को दी गई। बिजली कर्मियों ने बिजली सप्लाई काटी। जिससे पूरी रात चार हजार की आबादी अंधेरे में रही।
विज्ञापन
कस्बा निवासी शमीम, जावेद, सलीम अहमद, उमेश कुमार गुप्ता, मोबीन अहमद, वकील, हसीब अहमद, छोटेलाल आदि का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा जर्जर तार नहीं बदलने से वे आए दिन तार टूटकर गिर रहे हैं तो कहीं शार्ट सर्किट हो रहा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सभी ने जर्जर तार बदले जाने की मांग की है।