फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shadow fog in the morning, face inundated if sunshine comes

सुबह छाया कोहरा, धूप निकली तो खिले चेहरे

Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, face inundated if sunshine comes
बहराइच। दो दिनों से तराई में चल रही शीतलहर और बर्फीली हवाओं का सामना कर रहे लोगों को सोमवार दोपहर में धूप खिलने से राहत मिली। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह छाये कोहरे के बाद धूप निकलने से तराईवासियों के चेहरे जरूरत खिल उठे। इसके बावजूद गलन से राहत नहीं मिल सकी। लोग धूप सेंकते हुए जगह-जगह दिखाई दिए।
विज्ञापन

तराई के मौसम में बीते कुछ दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा था। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद चल रही शीतलहरी से बहराइच में ठंड बढ़ गई थी। दो दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक गिर गया था। रविवार को हल्की धूप खिलने के बाद से ही घना कोहरा छा गया था। सोमवार की सुबह भी लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता महज दस मीटर रही। दोपहर में अचानक धूप खिल उठी। धूप खिलने से तराई के लोग चहक उठे। दोपहर में धूप खिलने पर लोग घरों के बाहर और छतों पर बैठे दिखे। स्कूली बच्चों ने सबसे अधिक राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। अभी और बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed