फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven zonal offices of Kovid-19 will open in the district

जिले में खुलेंगे कोविड-19 के सात जोनल कार्यालय

Mon, 24 Aug 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Seven zonal offices of Kovid-19 will open in the district
बहराइच। कोरोना मरीजों की अपडेट, इलाज व होम आइसोलेट होने की जानकारी देने और लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में सात जोनल कार्यालय बनाए जाएंगे। जिला मुख्यालय के साथ नानपारा व कैसरगंज में जोनल कार्यालय की स्थापना हो गई है। यहां पर फोन कर अधिकारी जानकारी ले सकेंगे। कार्यालय की मॉनिटरिंग सीएमओ के साथ सीडीओ व सीआरओ करेंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। कोविड-19 की जानकारी व अन्य सुविधाओं के लिए प्रशासन की ओर से सीएमओ को जोनल कार्यालय स्थापना के निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोनल कार्यालय की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कार्यालय की स्थापना पहले ही हो चुकी है, जबकि नानपारा और कैसरगंज में इसकी स्थापना कर दी गई है। अन्य नगरीय क्षेत्र में कार्यालयों की स्थापना की कवायद की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि इस कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि जोनल कार्यालय में कोरोना संक्रमण के इलाज, होम आइसोलेट के अलावा इलाज की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे कार्यालय
सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कोविड-19 कार्यालय की स्थापना हो गई है। जबकि कैसरगंज और नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापना हो गई है। मोतीपुर, जरवल, पयागपुर और रिसिया सीएचसी में स्थापना की कवायद चल रही है।

यह अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला मुख्यालय पर स्थापित कोविड-19 जोनल कार्यालय में व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग सीडीओ, सीआरओ और मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिदिन करेंगे। इसकी समीक्षा भी अधिकारियों के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed