फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven students were absent in the university examination

Bahraich News: विश्वविद्यालय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे सात परीक्षार्थी

Thu, 05 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 05 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven students were absent in the university examination
बहराइच के केडीसी में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
बहराइच। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित परीक्षा के दौरान बुधवार को किसान पीजी कॉलेज में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यहां बीए छठे सेमेस्टर भूगोल विषय के 851 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 844 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा कार्य की देखरेख कर रहे प्रभारी केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि यह परीक्षा 15 कमरों में कराई गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए डाॅ. शिव कुमार मिश्र तथा राजेंद्र सिंह ने आंतरिक उड़ाका दल में शामिल होकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर संदिग्ध परीक्षार्थियों की तलाशी ली। डाॅ. अर्चना निगम तथा विनीता सिंह ने छात्राओं की गतिविधियों की निगरानी की। परीक्षा के दौरान किसी भी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। परीक्षा कार्य के संचालन में डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, डाॅ. अजय प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तथा उमेश सिंह का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन


बकरीद के दिन भी होगी परीक्षा

डाॅ. राम मनोहर विश्वविद्यालय अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से चल रही परीक्षा शनिवार को बकरीद के दिन भी होगी। किसान पीजी कॉलेज के परीक्षा कार्य की देखरेख कर रहे प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि बकरीद के दिन होने वाली परीक्षा मनोविज्ञान की होगी। इस परीक्षा में मुस्लिम परीक्षार्थियों की खासी तादाद है। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के लिए कहा गया था, लेकिन फिलहाल इस दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed