फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven including station superintendent injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में स्टेशन अधीक्षक समेत सात घायल

Sat, 14 Dec 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 14 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Seven including station superintendent injured in road accidents
फखरपुर में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।  -संवाद
बहराइच/फखरपुर/चरदा। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर फखरपुर थाना के शिवराजपुर के पास शनिवार की दोपहर दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक कार में सवार बहराइच स्टेशन अधीक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं अन्य दो सड़क हादसों में भी दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां से स्टेशन अधीक्षक समेत दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शिवराजपुर के पास दो कारों की भिड़ंत में एक कार में सवार लखनऊ के फजलगंज निवासी अनिल कुमार चौधरी (48), उनकी पत्नी चंदाकुमारी (43), बेटा और चालक मडियांव निवासी अजय यादव (35) घायल हो गए। घायलों ने बताया अनिल बहराइच रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक के पद पर तैनात है। घर से परिवार समेत वापस बहराइच आ रहे थे। वहीं दूसरी कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, हाईवे पर संजीवनी के पास पिकअप चालक नानपारा से लौट रहे थे। अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे में 45 वर्षीय चालक के दोनों पैर कट गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। इसी तरह, देहात कोतवाली के गोडिनपुरवा शेखदहीर निवासी बाइक सवार हरिओम (18) की बाइक गांव के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। रूपईडीहा थाना के परगहवा निवासी समीर (28) शनिवार को बाइक से रूपईडीहा स्थित कॉलेज में पेपर देने जा रहा था। पटना कॉलोनी के पास ई रिक्शा ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed