{"_id":"66f6bb26bd8b35e58d0f5bc2","slug":"seven-children-suffering-from-viral-fever-admitted-to-children-ward-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-120580-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वायरल बुखार पीड़ित सात बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वायरल बुखार पीड़ित सात बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती
Fri, 27 Sep 2024 07:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती बीमार बच्चे। -संवाद
बहराइच। इन दिनों तापमान लगातार घट-बढ़ रहा है जिससे बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में सात बच्चों को भर्ती कराया गया। ये सभी बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हैं। इलाज के कुछ घंटों बाद स्थिति सामान्य हो गई है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि शरीर का तापमान बढ़ना या बुखार आना एक सामान्य स्थिति है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को हो सकती है। बच्चों को लगातार बुखार आए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि चिकनगुनिया संक्रमित मच्छर के काटने से होता है। इसमें तेज बुखार और दर्द होने के साथ ही सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, मुंह सूखना, कमजोरी, प्लेटलेट्स की कमी होना शामिल है। कंपकंपी, ठंड लगने के बाद तेज बुखार, पसीना आना और सामान्य तापमान पर वापस आना, झटके आने के साथ ही पेशाब लाल होना आदि मलेरिया के लक्षण हैं। यदि ये सभी लक्षण दिखाई दें तो फौरन सरकारी अस्पताल पहुंचकर बच्चों का इलाज कराएं।