{"_id":"5ee25cd28ebc3e433471eb38","slug":"send-samples-of-11-people-from-mahuri-kala-village-for-investigation-bahraich-news-lko5255290168","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुरी कला गांव से 11 लोगों के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुरी कला गांव से 11 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। महुरी कला गांव में दूसरे प्रदेश से आए 11 श्रमिकों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए लखनऊ भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक सभी को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महुरी कला में मुंबई व दिल्ली से 11 श्रमिक बीते दिनों आए हैं। ग्राम प्रधान की सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. निखिल ने स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा। स्वास्थ्य टीम के डॉ. पूनम सिंह, शाकिब अहमद, रंजीत सिंह ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के सैंपल लिए।
डॉक्टर पूनम ने बताया कि 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि तक तक सभी ग्रामीणों को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।