फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Send children to school regularly Parents: BSA

बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें अभिभावक: बीएसए

Mon, 30 Sep 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Send children to school regularly Parents: BSA
तेजवापुर विकास खंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बेहटा भया में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में सांस्कृत? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटा भया में अभिभावक सम्मेलन व बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी रहे। बीएसए ने मेले का निरीक्षण करते हुए अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें।
विज्ञापन

तेजवापुर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेहटा भया में अभिभावक सम्मेलन व बाल मेले का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक व संचालन प्रद्युम्न कुमार पांडेय व विजय कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने फीता काट कर बाल मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद बीएसए ने छात्रों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। बच्चों से उनके स्टाल के बारे में सवाल पूछे। सही जवाब देने पर बच्चों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए, विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी विजय शंकर तिवारी, बीईओ संतोषी राणा तथा संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन अर्चन कर अभिभावक सम्मेलन का शुभारंभ किया। बीएसए ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की बात कही।

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय बेहटा भया में स्मार्ट क्लास शुरू करने की घोषणा की। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी बृजेश गुप्ता, अख्तर, प्रियंका साहू, पूजा सचान, कुसुम शुक्ला, गरिमा जैन, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed