{"_id":"6984e44bca440f6812050a74","slug":"semgarha-defeated-sasarpara-by-157-runs-bahraich-news-c-98-1-slko1009-143937-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सेमगढ़ा ने 157 रन से सासरपारा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सेमगढ़ा ने 157 रन से सासरपारा को हराया
Fri, 06 Feb 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
धरसवां में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता खिलाड़ी। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरसवां। रामतेज इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को धरसवां प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामेंद्र प्रताप सिंह और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। उद्घाटन मैच सेमगढ़ा और सासरपारा की टीमों के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेमगढ़ा की टीम ने 12 ओवरों में 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गौरव सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 30 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सासरपारा की टीम सेमगढ़ा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 60 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
इस तरह सेमगढ़ा ने 157 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। शानदार शतकीय पारी के लिए गौरव सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।