फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seed establishments raided, 12 suspicious samples seized

Bahraich News: बीज के प्रतिष्ठानों पर छापा, 12 संदिग्ध नमूने लिए

Wed, 05 Nov 2025 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seed establishments raided, 12 suspicious samples seized
बहराइच। कृषि विभाग की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को रिसिया क्षेत्र में संचालित बीज विक्रेताओं के 15 प्रतिष्ठानों पर छापामारा। इस दौरान टीम ने 12 संदिग्ध नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव की अगुवाई में मंगलवार को प्रवर्तन की टीम ने रिसिया पहुंची। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में संचालित बीज के 15 प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर निरीक्षण किया। टीम ने मकसूद बीज भंडार, अजमत बीज भंडार, ठाकुर कृषि सेवा केंद्र, न्यू खुशहाली कृषि सेवा केंद्र समेत 15 प्रतिष्ठानों से संदिग्ध 12 बीज के नमूनों को एकत्रित किया। कृषि अधिकारी ने बताया कि मकसूद बीज भंडार पर अभिलेख अपूर्ण मिलने व किसानों को कैशमेमो रसीद देने अनियमितता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस का जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने जिले के सभी बीज विक्रेताओं को चेतावनी दी कि सभी बीज की बिक्री के साथ ही किसानों को कैशमेमो की रसीद अवश्य देते हुए अपने प्रतिष्ठानों पर गुणवत्तापूर्ण बीज की ही बिक्री करें। उन्होंने किसानों को भी सुझाव दिया कि बीज खरीदते समय दुकानदार से कैशमेमो की रसीद अवश्य प्राप्त करें, जिससे अगर बीज की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed